बाल चिकित्सा के क्षेत्र में हल्द्वानी की उपलब्धि : डॉ. ऋतु रखोलिया को मिला एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड
देहरादून में आयोजित इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड के अधिवेशन में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. ऋतु रखोलिया, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी (नैनीताल) को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
देवभूमि सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. रवि सहोटा सहित डॉ. हंस वैश, डॉ. शांतनु, डॉ. राकेश और डॉ. मधु रतूड़ी ने डॉ. रखोलिया को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके चिकित्सा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की।
अधिवेशन में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया और बाल स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेषज्ञों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद