नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवकों से 2.10 लाख की ठगी

खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। टीएचडीसी के अधीन कार्य कर रही निटकॉन कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से 2.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


पिपोला निवासी अंकित कंडवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। इसी दौरान उसके चाचा कैलाश चंद ने उसे बताया कि गोविंद रतूड़ी नाम का व्यक्ति खुद को टीएचडीसी में कार्यरत बताकर पैसे लेकर नौकरी लगवाने का दावा कर रहा है। चाचा ने भी आरोपी को 30 हजार रुपये दिए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


पीड़ित के अनुसार, उसके भाई अमित कंडवाल की मुलाकात अगस्त 2025 में आरोपी से हुई थी। आरोपी ने निटकॉन कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 60 हजार रुपये की मांग की। नौकरी के लालच में दोनों भाइयों ने अलग-अलग तिथियों में गूगल पे के माध्यम से 60 हजार रुपये आरोपी को दे दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


पैसे लेने के बाद आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 6 नवंबर को जॉइनिंग के लिए बुलाया, लेकिन जब दोनों भाई उससे मिलने पहुंचे तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में पता चला कि आरोपी धोखाधड़ी कर रहा है।


जांच में सामने आया कि आरोपी ने पिपोला गांव के 6-7 अन्य लोगों से भी करीब 2.10 लाख रुपये ठगे हैं। इसके अलावा छोलगांव और अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी उसने अपना शिकार बनाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


पीड़ितों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है।
कोतवाली निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में कई लोगों से ठगी की पुष्टि हुई है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119