खटीमा: वॉक से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
खटीमा के पहेनिया-कुटरी बाईपास पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 2, कंजाबाग पटिया निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र स्व. गंगा राम शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वापस लौटते समय केआईटीएम कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा से उन्हें उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मनोज खेतीबाड़ी का काम करते थे और अविवाहित थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां शीला देवी, बड़े भाई राज कुमार, छोटा भाई प्रमोद और विवाहित बहन किरण हैं। मनोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद