पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 27.78 लाख की ठगी

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर एक ग्रामीण से करीब 27 लाख 78 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाज ने खुद को एक तेल कंपनी का अधिकारी बताकर पीड़ित को विश्वास में लिया और फर्जी दस्तावेजों के जरिये मोटी रकम ऐंठ ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अदालत में जमालपुर कलां निवासी जोगेंद्र कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मार्च 2023 में उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम गणेश साहेब राव वाहुल बताते हुए खुद को एक तेल कंपनी का अधिकारी बताया। उसने कहा कि जमालपुर–जियापोता रोड पर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए पेट्रोल पंप की डीलरशिप निकली है और उपयुक्त भूमि होने पर डीलरशिप दिलाई जा सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने स्थल निरीक्षण कर जमीन को उपयुक्त बताया और पेट्रोल पंप रिटेल आउटलेट से संबंधित आवेदन व प्रमाणपत्र भेजे। आरोपी की बातों पर भरोसा कर जोगेंद्र कुमार ने अपने पुत्र सुशील कुमार के नाम डीलरशिप आवंटन के लिए ऑनलाइन और आरटीजीएस के माध्यम से विभिन्न तिथियों में भुगतान किया। 4 अगस्त 2023 से 18 सितंबर 2023 के बीच कुल 27.78 लाख रुपये आरोपी के बताए खातों में जमा कराए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


काफी समय बीतने के बाद भी न तो कंपनी की ओर से कोई सर्वे हुआ और न ही जमीन पर कोई कार्य शुरू हुआ। संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। इसके बाद पीड़ित तेल कंपनी के देहरादून स्थित कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


इसी बीच 5 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा और खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए दो लाख रुपये नकद की मांग की। पुलिस को सूचना देने पर वह मौके से फरार हो गया।


थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119