नव वर्ष के दिन हरिद्वार में स्नान के दौरान युवती गंगनहर में बही, तलाश जारी

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। नए साल के दिन ऋषिकुल स्थित श्रीराम घाट पर स्नान के दौरान एक युवती गंगनहर में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस मौके पर पहुंची और बोट की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस के अनुसार विकास कॉलोनी निवासी किरायेदार चंद्रभान की 20 वर्षीय बेटी मंजू गुरुवार तड़के करीब साढ़े छह बजे स्नान के लिए श्रीराम घाट पहुंची थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए परिजन घाट पर पहुंचे, जहां मंजू के कपड़े और चप्पल पड़े मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंगनहर में तलाश अभियान चलाया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि युवती की तलाश जारी है और गंगनहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119