निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में काव्या ने मारी बाजी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत छात्रों की अंतर्निहित क्षमताओं को उभारने, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने एवं चहुंमुखी विकास के उद्देश्य से न्याय पंचायत संसाधन केंद्र लाखन मंडी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा तीन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए गणित एवं हिंदी विषयों पर निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन संकुल कुंवरपुर में किया गया।

प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी की काव्या ने प्रथम स्थान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय विजयपुर के गौरव पलड़िया ने द्वितीय स्थान, जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागजाला के मयंक तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को भी सहभागिता मेडल प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को ₹1500, द्वितीय स्थान को ₹1000 तथा तृतीय स्थान को ₹500 की धनराशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डिकर सिंह पडियार, खीमेश भट्ट, गीता जंतवाल, शिवेंद्र टम्टा एवं सपना महतोलिया ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डिकर सिंह पडियार एवं हिमांशु रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर संतोष रौतेला, जानकी तिवारी, सुशीला मेहरा, कमला रावत, मनीषा पांगती, लीला चकरायत, रेखा चंद्रा, विनोद कुमार, सुंदर, मोनिका झिंगरन, प्रेमचंद सिंह बिष्ट, सुवालाल, हेमा तिवारी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध

उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी कल दिनांक 18 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119