दो साल से अनुपस्थित होम्योपैथिक चिकित्सक की सेवा समाप्त, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही एक होम्योपैथिक चिकित्सक की सेवा समाप्त करने का कड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित कार्रवाई को अंतिम रूप देते हुए औपचारिक अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


देहरादून जिले के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, चकराता में तैनात चिकित्सक डॉ. उमंग शर्मा लगभग दो वर्षों से बिना किसी सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही थीं। विभाग द्वारा उन्हें कई बार कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी तैनाती स्थल पर योगदान नहीं किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध मूल नियम 18(3) के अंतर्गत सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई को स्वीकृति प्रदान करते हुए अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चिकित्सक की सेवा समाप्त करने का अंतिम अनुमोदन दे दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119