मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22 व 23 दिसंबर को अल्मोड़ा जनपद के दौरे पर
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी सोमवार 22 दिसंबर और मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को जनपद अल्मोड़ा के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार को प्रातः 9:15 बजे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय देहरादून से प्रस्थान कर 9:20 बजे जीटीसी हेलीपैड पहुँचेंगे। इसके पश्चात 9:30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 10:25 बजे आर्मी हेलीपैड, अल्मोड़ा पहुँचेंगे।
आर्मी हेलीपैड से मुख्यमंत्री 10:35 बजे वाहन द्वारा प्रस्थान कर 10:45 बजे हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा पहुँचेंगे, जहाँ वे सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री 11:45 बजे स्टेडियम से रवाना होकर 11:55 बजे आर्मी हेलीपैड पहुँचेंगे तथा 12:05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12:25 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय मैदान हेलीपैड, ताड़ीखेत पहुँचेंगे।
मुख्यमंत्री 12:35 बजे हेलीपैड से वाहन द्वारा ताड़ीखेत मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे, जहाँ 12:45 बजे से अपराह्न 2 बजे तक ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार – प्रशासन गांव की ओर’ बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करेंगे। शिविर के उपरांत वे 2:15 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2:20 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत पहुँचेंगे, जहाँ 2:50 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री 2:55 बजे ग्वाल देवता मंदिर, ताड़ीखेत पहुँचकर दर्शन करेंगे तथा 3:10 बजे शिशु विद्या मंदिर, ताड़ीखेत में 3:30 बजे तक स्कूली बच्चों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री 3:30 बजे ताड़ीखेत से प्रस्थान कर 3:45 बजे वन विश्राम गृह, रानीखेत पहुँचेंगे, जहाँ 4 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। सायं 4 बजे से 6 बजे तक वे विभिन्न संगठनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट-वार्ता करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 6:10 बजे दि कुमाऊँ लॉज, रानीखेत पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री प्रातः 10 बजे से 11:30 बजे तक दि कुमाऊँ लॉज, रानीखेत में सैन्य अधिकारियों एवं जवानों के साथ संवाद करेंगे। इसके उपरांत वे 11:35 बजे वाहन द्वारा प्रस्थान कर 11:50 बजे शैतान सिंह ग्राउंड हेलीपैड पहुँचेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल