दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को बच्ची समेत घर से निकाला -पति व सास पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को उसकी चार वर्षीय बच्ची समेत घर से निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, भदईपुरा निवासी महिला का विवाह 20 अप्रैल 2021 को गदरपुर निवासी अजय सिंह से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और सास शालू सिंह द्वारा दहेज को लेकर महिला का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाता रहा। ससुराल पक्ष लगातार पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


पीड़िता ने बताया कि पूर्व में भी उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे पारिवारिक दबाव में आकर वापस लेना पड़ा। इसके बावजूद ससुरालियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


महिला के अनुसार, 25 जून 2025 की रात उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे उसकी चार वर्षीय बच्ची समेत घर से बाहर निकाल दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति व सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119