वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा
हल्द्वानी। शपिवार को इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर गौलापार में वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। सर्वप्रथम वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ डा. सतपाल सिंह बिष्ट कुलपति एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा तथा डा. मोहन सिंह बिष्ट विधायक लालकुआं एवं इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर गोपाल सिंह गंगोला, चंदन सिंह मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ किया।

समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें कक्षा नर्सरी, एलकेजी तथा यूकेजी के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनमोहक कार्यक्रमों को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध था। समारोह के मुख्य आकर्षण सियाराम, एकलव्य, भगत सिंह, सोशल मीडिया, कलयुग, रावण, अभिभावक प्रेम, तानाजी, किसान, कुमाउंनी आदि कार्यक्रम रहे। विभिन्न कार्यक्रमों से बच्चों ने कई महत्वपूर्ण व रोचक संदेश दिए।
जिसमें प्रमुख रूप से सोशल मीडिया पर महत्वपूर्ण संदेश दिया कि सोशल मीडिया जितना हमारे लिए फायदेमंद है उतना ही नुकसानदायक है। बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच पर उभरता देख श्रोता भावविभोर हो गए और कार्यक्रम स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। समारोह का एक मुख्य क्षण पुरस्कार वितरण था जहां छात्रों को अपनी शैक्षणिक तथा पाठ्येतर उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभाशाली छात्रों को चहुमुखी उन्नति की दिशा में बढऩे की प्रेरणा दी तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

कुलपति ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों के अंदर की प्रतिभा को देखकर वह स्वयं आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय अपने क्षेत्र का बहुत ही प्रसिद्ध स्कूल है तथा यहां बच्चों को बहुत ही अच्छी तरह से शिक्षा दी जाती है। समारोह में इंपीरियम स्कूल के प्रबंधक कर्णवीर सिंह गंगोला, रणवीर सिंह मेहरा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या, समन्वयक व समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश