सीएम धामी नेपाल सीमा के पहुंचे रणकोची धाम -20 योजनाओं का लोकार्पण व 11 का किया शिलान्यास

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल सीमा से लगे पवित्र रणकोची धाम पहुँचकर क्षेत्र के देवी-देवताओं का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दुर्गम और सुदूर क्षेत्र में पहुँचने वाले वह उत्तराखंड सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने मौके पर ही ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तत्काल समाधान भी किया।


मुख्यमंत्री ने जनसंवाद के दौरान कहा कि जब वह जनता के बीच आते हैं, तो बुजुर्गों का स्नेह, माताओं-बहनों का आशीर्वाद और युवाओं का उत्साह उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। रणकोची धाम में पूजा के दौरान उन्हें ऐसा आध्यात्मिक आनंद मिला, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


इस अवसर पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे वातावरण को दिव्य और भावपूर्ण बना दिया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सहित पूरे देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों को धार्मिक पुस्तकें, पूजा सामग्री, संस्कृत साहित्य और भजन-कीर्तन हेतु वाद्य यंत्रों का सेट भेंट किया, जिससे इस दूरस्थ क्षेत्र में धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।


कार्यक्रम के दौरान 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 11 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के प्रमाण पत्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। श्रम विभाग की ओर से टूलकिट और समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें सीम-खेत-चूंका-सोराई क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य, तल्लादेश के सभी मंदिरों का सौंदर्यीकरण, पूर्णागिरि मेले के सुचारु संचालन हेतु ₹2.5 करोड़, मंचा-कारी मोटर मार्ग, रमेला-गागरी-दमतेला सड़क का डामरीकरण, जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट में लिफ्ट एवं अन्य सुविधाएं, नीड़ क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना तथा चंपावत में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए 15 नाली भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा शामिल है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य की असली संपदा उसकी संस्कृति, प्रकृति और आध्यात्मिक विरासत होती है। रणकोची मंदिर का सौंदर्यीकरण इस दूरदराज क्षेत्र में आस्था और पर्यटन को नया आयाम देगा और यह क्षेत्र शांति व आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों के भावपूर्ण स्वागत से मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह स्नेह चंपावत को मॉडल जनपद के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों पर जनता के विश्वास का प्रमाण है।


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, टनकपुर पालिका अध्यक्ष विपिन वर्मा, बनबसा पालिका अध्यक्ष रेखा देवी, जिलाधिकारी मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, सूरज परहरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119