हल्द्वानी: गौला पार्किंग में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौला पार्किंग क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बनभूलपुरा थाना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल, एसआई मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन एवं लक्ष्मण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसको देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119