सिंचाई नहर में गिरकर बुजुर्ग की मौत, 12 किमी दूर मिला शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। रामनगर में सिंचाई विभाग की नहर में गिरकर एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मोहल्ला ऊंट पड़ाव खताड़ी, रामनगर निवासी महेश सिंह (65 वर्ष) पुत्र डाबर सिंह देर रात घर के पास सिंचाई नहर के किनारे चलते समय पैर फिसलने से नहर में गिर गए और तेज बहाव में बह गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग को हाथी डगर गुरुद्वारे के सामने गंभीर अवस्था में बरामद किया गया। उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


एसएसआई महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और घर के पास ही हादसे का शिकार हुआ। उन्होंने बताया कि नहर में पानी चल रहा था और शव रामनगर से करीब 12 किलोमीटर दूर हाथी डगर क्षेत्र में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119