नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका
भवाली। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी भवाली ने भवाली चौराहे पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष कंचन सुयाल और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता भवाली चौराहे पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। इसके बाद शिक्षा मंत्री और केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कंचन सुयाल ने कहा कि छात्रों के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसका कांग्रेस लगातार विरोध करेगी।
प्रदर्शन में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज आर्या, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता संजीव भगत, लोकेश जोशी, कमलेश बिष्ट, हरेंद्र आर्य, लोकेश कुमार, पवन आर्या, प्रज्वल कुमार, जया कपिल, उषा कन्नौजिया, कुमारी रचना, भानु नेगी, मानवेन्द्र साह, मोहन आज़ाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि