कोडिंग का महाकुंभ: 24 घंटे की जंग में ‘सुपरसोनिक’ बनी चैंपियन -₹50 हजार पर जमाया कब्जा
हल्द्वानी, 20 अप्रैल 2026। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में टेक गीक क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल कोडिंग हैकाथॉन ‘वॉच द कोड’ का शानदार समापन हुआ। 24 घंटे तक चले इस हाई-एनर्जी कोडिंग मुकाबले में नवाचार, तकनीकी कौशल और टीम वर्क का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी देहरादून की ‘टीम सुपरसोनिक’ ने बाज़ी मारते हुए प्रथम स्थान और ₹50,000 की नकद पुरस्कार राशि अपने नाम की।

विजेताओं की सूची
निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन तकनीकी दक्षता, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता के आधार पर किया।
प्रथम पुरस्कार (₹50,000): टीम सुपरसोनिक — ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून
द्वितीय पुरस्कार (₹25,000): टीम कोडेक्स साइफर्स — IEM कोलकाता
तृतीय पुरस्कार (₹15,000): टीम ओवरक्लॉक्ड — ग्राफिक एरा भीमताल कैंपस
सांत्वना पुरस्कार (₹5,000-₹5,000): टीम ज़ीरोडिफ और टीम टेक4ऑल
नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए टीम विनकॉन को मोस्ट इनोवेटिव आइडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं व्यक्तिगत श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम बैकअपप्लान के शंकर सिंह को लोन वुल्फ अवार्ड और ₹5,000 की नकद राशि प्रदान की गई।
उद्योग विशेषज्ञों ने किया मूल्यांकन
प्रतियोगिता का मूल्यांकन उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने किया, जिनमें अविक अगरवाला (डेटा इंजीनियर, TCS, अंतरराष्ट्रीय पेटेंट धारक), देवेश तुलस्यान (फुल स्टैक एआई एवं क्लाउड इंजीनियर, TCS) और विनय चंदोला (अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर व ACM लीडरशिप पदाधिकारी) शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभा चंदोला, अंकुल कुमार, प्रियांशु कुमार, मयंक कुमार, मनीष चंद्र पनेरू और लक्ष्यजीत जलाल ने मेंटर्स के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
“कोडिंग से समाज की समस्याओं का समाधान संभव”
इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के निदेशक डॉ. एम. सी. लोहानी ने कहा कि आज का दौर केवल कोडिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि कोडिंग के माध्यम से समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने का है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के कठिन परिश्रम में छात्रों द्वारा विकसित प्रोटोटाइप उनकी रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता का प्रमाण हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा का लक्ष्य ऐसे कुशल पेशेवर तैयार करना है जो विकसित भारत के निर्माण में अपना डिजिटल योगदान दे सकें।
कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी समन्वयक डॉ. मनीषा कोरंगा और कमलेश पलड़िया ने किया। आयोजन को सफल बनाने में छात्र प्रबंधकों शुभम लोशाली, अनिकेत जैन, नितिन और करणप्रीत सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल