कंटेनर ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, नींद की झपकी में हुआ हादसा
खटीमा से नानकमत्ता जा रहे कंटेनर ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौं दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई ।बताया जा रहा है कि नींद की झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र अपनी बाइक यूके 06 क्यू 5439 से खटीमा से नानकमत्ता आ रहा रहे थे। तेज रफ्तार से सितारगंज से खटीमा जा रहे तेल से भरे कंटेनर यूके 18सीए 7138 चालक की नींद की झपकी लगा गई और ग्राम सिद्धा नवदिया नेशनल हाईवे पुल पर बाइक सवार युवक इस्लामनगर उम्र खुर्द खटीमा निवासी पिता जहीर अहमद पुत्र वजीर अहमद, अमन पुत्र जहीर अहमद दोनों को बुरी तरह रौंद दिया। पिता और पुत्र की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव,अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर ग्रामीणों की मदद से 108 से खटीमा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। देखते देखते ग्रामीण को भी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए इधर बताया कि जहीर अहमद राजमिस्त्री का काम करता था। पिता पुत्र की मौत के बाद दोनों के परिवारजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई