16 घंटे पढ़ने वाले बच्चों के सपनों पर भ्रष्टाचार का हमला -नीट पेपर लीक मानवता पर कलंक : खष्टी बिष्ट

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता खष्टी बिष्ट ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना “मृत मानवता” के समान है।


खष्टी बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार सामने आए पेपर लीक मामलों से युवा पहले ही निराश हैं, लेकिन अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा जैसे राष्ट्रीय स्तर के एग्जाम में भी भ्रष्टाचार का जाल फैल जाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि बच्चे अपना पेट काटकर, अपने शौक त्यागकर और दिन-रात मेहनत कर डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन भ्रष्ट तंत्र उनके सपनों को कुचल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


उन्होंने कहा कि पूरे देश में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी नीट परीक्षा में शामिल होते हैं और 16-16 घंटे पढ़ाई कर इस दिन का इंतजार करते हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं बच्चों के मनोबल को तोड़ने का काम करती हैं।
खष्टी बिष्ट ने कहा कि राजस्थान से जुड़े तार और लगातार सामने आ रहे खुलासे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


उन्होंने कहा कि बड़े लोगों को समझाया जा सकता है, लेकिन मासूम बच्चों के कोमल मन पर भ्रष्टाचार ने जो गहरा आघात पहुंचाया है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने नीट अभ्यर्थियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119