खुले में पड़ी रही करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन -लापरवाही पर प्रमुख अधीक्षक निलंबित

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जिला अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित सिटी स्कैन मशीन के खराब होने के मामले में शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मशीन के रखरखाव में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेन्द्र भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है।


जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 से सीटी स्कैन मशीन को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुले में रखा गया था। लंबे समय तक उपेक्षा के कारण यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मरीजों को गंभीर बीमारियों की जांच सुविधा देने के उद्देश्य से लगाई गई इस मशीन का लाभ आमजन को नहीं मिल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में संबंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही, उदासीनता और सरकारी संपत्ति के संरक्षण में विफलता स्पष्ट रूप से सामने आई है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबन के साथ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


मंत्री ने सभी चिकित्सा संस्थानों को उपलब्ध संसाधनों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119