“मां बनी जासूस: दो साल तक सड़कों की खाक छानी, बेटे को कुचलने वाला ट्रक ढूंढ निकाला”

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


चमोली। प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से न्याय की उम्मीद टूटने पर एक मां ने खुद ही अपने बेटे को न्याय दिलाने की ठान ली। दो साल तक लगातार सीसीटीवी कैमरों की जांच, आरटीओ दफ्तरों के चक्कर और सड़कों की खाक छानने के बाद आखिरकार उसने उस ट्रक को ढूंढ निकाला जिसने उसके बेटे को कुचल दिया था। अब इस मामले में दोबारा जांच शुरू होने की उम्मीद जगी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


पीड़िता ललिता चौधरी ने बताया कि 16 फरवरी 2024 को उनके बेटे क्षितिज चौधरी को प्रेमनगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल क्षितिज करीब 45 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा, जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों को उसका एक पैर काटना पड़ा, लेकिन अगले दिन 17 फरवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की और रिपोर्ट दर्ज करने में भी टालमटोल की गई। लंबे समय तक कोई ठोस सुराग न मिलने पर पुलिस ने मामले में एफआर लगाकर केस बंद कर दिया।
हालांकि, बेटे को न्याय दिलाने की जिद में मां ललिता चौधरी ने हार नहीं मानी और खुद ही सबूत जुटाने शुरू कर दिए। दो साल की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने उस ट्रक की पहचान कर ली, जिसने दुर्घटना को अंजाम दिया था। अब उन्होंने यह सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं, जिसके बाद मामले की दोबारा जांच की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119