आर्मी में अफसर बनाने का झांसा -साइबर ठगों ने युवती से ठगे 2.60 लाख
ऋषिकेश। आर्मी में अफसर बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अमितग्राम निवासी एक युवती से दो लाख 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने पहले साइबर क्राइम कार्यालय देहरादून में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अब कोतवाली ऋषिकेश में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, अमितग्राम निवासी शालिनी ने तहरीर में बताया कि दो मई 2023 को फेसबुक के माध्यम से उसे ‘अदिति राजपूत’ नाम की एक प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बातचीत के दौरान उक्त महिला ने खुद को आर्मी में अफसर बताते हुए शालिनी को भी फौज में अधिकारी पद पर नियुक्त कराने का झांसा दिया।
इसके बाद शालिनी को एक मोबाइल नंबर दिया गया, जिस पर संपर्क करने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आर्मी का कर्नल बताया। नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर दिलाने के नाम पर आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में एक बैंक खाते में कुल 2.60 लाख रुपये जमा करवा लिए।
जब काफी समय बाद भी न तो नियुक्ति पत्र मिला और न ही संपर्क संभव हुआ, तब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर क्राइम कार्यालय देहरादून में शिकायत की और अब कोतवाली में तहरीर दी।
कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और बैंक खातों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग