हरिद्वार में शादी से पहले बेटी लापता, नकदी और गहने भी गायब-युवक पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच तेज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 21 वर्षीय बेटी के अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। घटना से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है, खासकर तब जब युवती की शादी आगामी 7 मार्च को तय थी।


शिकायतकर्ता के अनुसार, बेटी को शादी की तैयारियों के सिलसिले में अपने मूल गांव बलिया जाना था। लेकिन वह घर से अचानक लापता हो गई। जब परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण


परिवार द्वारा घर की तलाशी लेने पर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। युवती विवाह के लिए रखे गए करीब 70 हजार रुपये नकद, 4 चांदी के विछुए और सभी शादी के कपड़े भी अपने साथ ले गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण


पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी समुदाय विशेष के एक युवक ‘सावेज एसडी’ के संपर्क में थी। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़कर देखा जा रहा है।


मामले में इंस्पेक्टर आशुतोष राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक सावेज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें युवक और युवती की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दोनों का पता लगाकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119