टहलने निकले बुजुर्ग का शव नहर में मिला, हादसे की आशंका

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। परिजनों से घूमकर आने की बात कहकर घर से निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव काठगोदाम स्थित कॉलटैक्स नहर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के फलसीमा चोमू निवासी प्रमोद राम काठगोदाम के कलसिया पुल के पास अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


बुधवार सुबह काठगोदाम पुलिस को कॉलटैक्स नहर में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसके बाद प्रमोद राम के बेटे संजय भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने पिता के रूप में की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


संजय ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की दृष्टि काफी कमजोर थी और उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी होती थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि टहलने के दौरान वह अनजाने में नहर में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119