बिग ब्रेकिंग : देहरादून के तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या -स्कूटी सवार हमलावर फरार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट में बुधवार को दिनदहाड़े उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


घटना कोतवाली डालनवाला क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए और युवक पर नजदीक से गोली चलाकर फरार हो गए। वारदात इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।


सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119