ऋषिकेश में चरस तस्करी का खुलासा, नेपाली महिला गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को श्यामपुर क्षेत्र से एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 351 ग्राम चरस बरामद की गई।


पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान कृष्णा नेवपाने, निवासी ग्राम कौलपुर, नेपालगंज (नेपाल) हाल निवासी हरिपुरकलां के रूप में हुई है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी महिला स्थानीय स्तर पर सब्जी की दुकान चलाती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने अधिक कमाई के लालच में एक नेपाली युवक से चरस खरीदी थी। वह इस मादक पदार्थ को श्यामपुर क्षेत्र में बेचने के इरादे से पहुंची थी, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119