उत्तराखंड…सड़क किनारे मिला युवक का शव -इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के कमलुवागांजा में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बस में पर्स पार, एटीएम से 60 हजार उड़ाए, साइबर सेल जांच में जुटी

मृतक की पहचान 41 वर्षीय दीपक भट्ट, पुत्र उर्वादत्त भट्ट, निवासी इंदिरापुरम कॉलोनी, हरीपुर नायक के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक शराब का आदी था और उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने उसे शराब का सेवन न करने की सख्त सलाह दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...'ऑपरेशन प्रहार' का असर : दन्या पुलिस ने अवैध शराब के जखीरे के साथ युवक को दबोचा

परिजनों के अनुसार दीपक गुरुवार रात घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव कमलुवागांजा में सड़क किनारे मिलने की सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119