600 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक की मौत, सोमवार सुबह शव बरामद

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले के पडावेतोली क्षेत्र में रविवार देर शाम खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई और करीब 500 से 600 मीटर गहरी खाई में रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद आज सुबह शव बरामद किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला

एसडीआरएफ को यह सूचना विगत शाम 7:30 बजे जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ ने दी थी कि एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक आनंद सिंह मेहता के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल रवाना हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में होने से टीम को 4 से 5 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा। टीम ने रात्रि के अंधेरे में भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा। सोमवार सुबह हरीश सिंह भंडारी 39 वर्ष पुत्र बसंत सिंह भंडारी का शव बरामद हुआ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119