राजपुरा में युवक पर जानलेवा हमला -घर पर पत्थरबाजी का आरोप, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके घर पर पत्थरबाजी की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस को दी तहरीर में ईशा चरण पत्नी गुलाब मसीह, निवासी राजपुरा राजेंद्र नगर वार्ड नंबर-12 ने बताया कि शनिवार देर शाम उनका पोता आयुष उर्फ हर्ष बाइक से घर की पीछे वाली गली से आ रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और तेज बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए उससे बहस करने लगे। आयुष ने कहा कि वह सामान्य गति से चल रहा था, लेकिन आरोप है कि इसी बात पर मोहल्ले के कुछ लोग उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


पीड़िता के अनुसार, जब उसकी मां बेटे को घर ले जाने लगी तो आरोपियों ने पीछे से ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और लात-घूंसों से मारपीट कर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसी दौरान आयुष को बचाने पहुंचे उसके भाई सोनू के साथ भी मारपीट की गई और चप्पल से वार करने पर उसका कान कट गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


तहरीर में करण वर्मा, विपिन, आकाश, शुभम, रंजीत, अनमोल, विपिन की पत्नी, विश्वास की पत्नी सुमन समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि घायल को घर लाने के बाद भी दबंगों ने घर पर पत्थरबाजी की और चाकू व गोली से मारने की धमकी दी, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।


घटना की सूचना मिलने पर राजपुरा क्षेत्र के सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंच गए और हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि दबंगों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। इस पर कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने लोगों को समझाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि घायल युवक बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजा रहा था, जिसे महिलाओं ने मना किया तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।


पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विजय मेहता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119