बाइक सवार युवकों की हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल -पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार युवक हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कलियर थाना क्षेत्र की इमलीखेड़ा चौकी इलाके का है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर इमलीखेड़ा क्षेत्र से गुजर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने रास्ते में जा रहे एक बाइक सवार व्यक्ति और महिला के पास पहुंचते ही तमंचे से आसमान की ओर फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


इधर, इमलीखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी नाबालिग बेटी को धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। आरोप है कि कॉल करने वाले लोग उसे ब्लैकमेल कर पढ़ाई छोड़ने और घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119