गरुड़ क्षेत्र में नाबालिग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
बागेश्वर। जिले के गरुड़ क्षेत्र में एक नाबालिग ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते परिजनों की नजर पड़ने से उसकी जान बच गई। परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग ने घर के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो तुरंत फंदा काटकर नीचे उतारा और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
रविवार को जिला अस्पताल में उपचार कर रहीं डॉक्टर प्रीति यादव ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा