ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत नैनीताल पुलिस का सघन अभियान -63 संदिग्धों पर कार्रवाई
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान के तहत पुलिस ने बीते तीन दिनों में 63 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की है, जबकि सैकड़ों लोगों का सत्यापन किया गया है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जनपद में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अब तक कुल 726 लोगों का सत्यापन किया गया है तथा 63 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में करीब 28 हजार रुपये के चालान भी वसूले गए हैं।
अभियान में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित सैनी, कोतवाल विजय मेहता, चौकी प्रभारी टीपीनगर मनोज कुमार, एसएसआई बीएस मेहता, एसआई रविंद्र राणा, आरती सचदेवा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद