पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रहा वाहन 150 मीटर खाई में गिरा, युवक की मौके पर मौत
पिथौरागढ़। जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से लौट रहा एक कमांडर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात झूलाघाट रोड स्थित बोरगांव–बसोंडॉ मोटर मार्ग पर वाहन संख्या यूके 05-8382 बारात से वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तीनों घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल भिजवा दिया।
रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान लकी भंडारी (22) पुत्र चंचल भंडारी, निवासी कोटभलदाऊ के रूप में हुई है।
हादसे में घायल लोगों में जगदीश बिष्ट (40) पुत्र चंचल बिष्ट, मोहन बिष्ट (40) पुत्र रमेश सिंह, दोनों निवासी बासौद, तथा सचिन चंद (22) पुत्र मोहन चंद शामिल हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल