देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू -कुमाऊं को उड़ान देने की तैयारी, नैनी सैनी एयरपोर्ट के विकास को 450 करोड़

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने एक और कदम बढ़ाते हुए देहरादून–पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच हेली सेवा भी शुरू की गई है, जिससे सीमांत क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


मुख्यमंत्री ने बताया कि पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे को करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए एमओयू भी किया गया है। इससे आने वाले समय में पिथौरागढ़ और आसपास के सीमांत क्षेत्रों को हवाई कनेक्टिविटी का बड़ा लाभ मिलेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वीडियो संदेश के माध्यम से देहरादून–पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं और उत्तराखंड में हवाई सुविधाओं को और विस्तार देने का आश्वासन दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, भरत चौधरी, विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, दायित्वधारी हेमराज बिष्ट, एलाइंस एयर के सीएमडी अमित कुमार, उकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान और एसीईओ संजय टोलिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119