UKNEWS-देहरादून में सनसनी: घर में अकेले युवक ने पंखे से लटककर दी जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र की न्यू डिफेंस कॉलोनी, बड़ोंवाला में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 35 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गौरव भट्ट (35) पुत्र देवेंद्र प्रसाद भट्ट निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी, बड़ोंवाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौरव घर में अकेला रह रहा था, जबकि उसके माता-पिता अपने पैतृक गांव, जनपद रुद्रप्रयाग गए हुए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि रविवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही आईएसबीटी चौकी प्रभारी जयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां युवक का शव कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


पुलिस का कहना है कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119