शराब के नशे में वाहन चला रहे दिल्ली निवासी चालक गिरफ्तार -तीन पर हुड़दंग का चालान

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ज्योलिकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा के नेतृत्व में 23 जनवरी 2026 को चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दिल्ली नंबर की एक कार में सवार चार लोगों को शराब के नशे में उपद्रव करते हुए पकड़ा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


वाहन संख्या DL8CAG-4140 को चेकिंग के दौरान रोका गया, जिसमें चालक विशाल पुत्र प्रेम ठाकुर, निवासी शाहदरा, दिल्ली वाहन चला रहा था। वाहन में उसके साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे। सभी के शराब के नशे में होने की आशंका पर बी.डी. पांडे अस्पताल, नैनीताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जहां चारों के शराब सेवन की पुष्टि हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में चालक विशाल के विरुद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन को सीज कर दिया गया।


वहीं वाहन में सवार अन्य तीन व्यक्तियों—
विशाल पुत्र सतवीर
अरुण कुमार पुत्र इकबाल
करन पुत्र संजय
(निवासीगण शाहदरा, दिल्ली)
के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने के आरोप में धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119