लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई -महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में महिला सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने महिला की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले फरार आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2025 को पीड़िता ने थाना लालकुआं में तहरीर देकर बताया कि एक युवक द्वारा फर्जी आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की गईं। आरोपी ने अकाउंट बंद करने के एवज में पीड़िता पर निजी फोटो-वीडियो भेजने का दबाव बनाया तथा उसके भाई और पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में मु.एफ.आई.आर. संख्या 153/25 धारा 77/79/351(3) बीएनएस व 66(सी)/67(ए) आईटी एक्ट के तहत सत्यम कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, निवासी दमदाहा, जिला पूर्णिया (बिहार), उम्र 20 वर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना निरीक्षक ललिता पांडे को सौंपी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस व सुरागरसी के आधार पर आरोपी को रोहतक-झज्जर मार्ग, हरियाणा से गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


आरोपी की तलाशी में उसके कब्जे से Moto G35 5G मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी गैलरी में पीड़िता के निजी वीडियो डाउनलोड फोल्डर में पाए गए। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल:
उप निरीक्षक शंकर नयाल,
कांस्टेबल गुरमेज सिंह

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119