uttarakhand-कमरे में अचेत मिली 14 वर्षीय किशोरी -अस्पताल पहुंचते ही मौत से मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर, लाइन नंबर 18 में शुक्रवार देर शाम एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी के घर में अकेले होने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी मोबीन मैकेनिक का काम करते हैं। उनकी तीन बेटियों में 14 वर्षीय मिन्हा परवीन सबसे छोटी थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए थे, जबकि मिन्हा घर पर अकेली थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आज हल्द्वानी आएंगे सीएम धामी -गौलापार में क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास

देर शाम जब पिता और परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे तो उन्होंने किशोरी को आवाज दी, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने घर के अंदर तलाश की तो मिन्हा कमरे में अचेत अवस्था में मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत

किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि मिन्हा परवीन ने हाल ही में कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और इन दिनों घर पर ही थी। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : महिला को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप -मारपीट कर जंगल में फेंका

सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119