जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालु बाल-बाल बचे -आरतोला में पाले पर फिसली कार, रोड का पैराफिट टूटा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अल्मोड़ा–जागेश्वर मार्ग पर आरतोला क्षेत्र में पाले के कारण एक कार रपटी होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन सड़क से फिसलते हुए पैराफिट से टकराया, जिससे पैराफिट भी टूट गया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी छह श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


बताया गया कि श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के हापुड़ से जागेश्वर धाम दर्शन के लिए आ रहे थे। घटना अरटोला पुलिस चौकी के पास हुई, जहां सुबह के समय सड़क पर अत्यधिक पाला जमा हुआ था। अचानक वाहन फिसलने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पैराफिट से जा टकराई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर सर्दियों में पाले के कारण आए दिन फिसलन बनी रहती है, बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। क्षेत्र में कई बार स्पीड ब्रेकर और जगह-जगह सावधानी संकेतक बोर्ड लगाने की मांग उठ चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया। स्थानीय लोगों ने लोनिवि से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि जागेश्वर धाम आने-जाने वाले श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा कर सकें।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119