बांसबगड़ घाटी में दर्दनाक हादसा : स्कूटी 150 मीटर गहरी खाई में गिरी -युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ की तेजम तहसील अंतर्गत बांसबगड़ घाटी में रविवार देर सांय एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांसबगड़–गूटी मार्ग पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाजार का काम निपटाकर बांसबगड़ से गूटी की ओर जा रहे थे। बांसबगड़ से करीब एक किलोमीटर आगे अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन गहरी खाई में समा गया। हादसे में किशोर कुमार (25) पुत्र प्रेम राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार पूरन सिंह (29) पुत्र कुंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


घटना की सूचना मिलते ही नाचनी थाना प्रभारी मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम भेजा गया। घायल पूरन सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जा रहा है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119