हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की बुलंद आवाज -पत्रकारों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशभर के पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है और समाज में जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान समय में पत्रकारिता समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता देश के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी अहम योगदान दे रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा रही है और प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति संवेदनशील है। सरकार पत्रकारों के कल्याण एवं उनके हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक ने भी हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित की भावना आज भी पत्रकारिता की मूल आत्मा है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही सफल पत्रकारिता की पहचान है तथा पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम भी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद