गौला खनन मजदूर उत्थान समिति की महारैली की तैयारियो पर चर्चा
मोटाहल्दू। गौला खनन मजदूर उत्थान समिति की कल की महारैली की तैयारी पूरी की जा चुकी है। अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कोर कमेटी की बैठक करके सभी तैयारी पर चर्चा की सभी गेटों पर बैठक पूरी हो चुकी है और हर गेट के अध्यक्ष को लगभग दो सौ वाहन स्वामीयो को लाने का लक्ष्य दिया गया है। अध्यक्ष ने शांतिपूर्ण पूर्वक महा रैली को निकालने की अपील की। कल की होने वाली महारैली 12:00 बजे बुद्ध पार्क से निकलेगी और 2:00 बजे उप जिलाधिकारी कार्यालय पर सभा की जाएगी और तत्पश्चात ज्ञापन दिया जाएगा।
महारैली में लगभग 2500 लोगों की आने की आशंका है जिनकी तैयारी पूरी कर ली है। आज बैठक में अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, महामंत्री जीवन कबडवाल, मीडिया प्रभारी रमेश काण्डपाल, सचिव इंद्र सिंह नयाल, पंकज दानू, मनोज बिष्ट, जीवन बोरा, सुरेश जोशी, अनिल भट्ट ,राजू चौबे, विजय बसेडा, किशन लटवाल, नवीन पाठक, भगवान धामी, कैलाश भट्ट, नरेंद्र राणा, नरेश बिष्ट मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार