दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर चर्चा -किसान आयोग उपाध्यक्ष अजीत सिंह नैनीताल दुग्ध संघ में दौरा

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ (नैनीताल)। उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं स्वच्छता व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।


भ्रमण के दौरान उपाध्यक्ष ने आधुनिक मशीनरी के माध्यम से दूध, पनीर, घी सहित अन्य दुग्ध उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया को देखा। संघ के प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने दुग्धशाला की प्रयोगशाला में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने फैट, एसएनएफ एवं शुद्धता जांच से संबंधित विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


आँचल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने संघ की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों से दूध संग्रह किया जा रहा है। उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता मानकों, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया।


इस अवसर पर किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध उत्पादन की बढ़ती लागत, पशु आहार, पशु स्वास्थ्य सेवाएं और समय पर भुगतान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसान आयोग इन समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और इनके स्थायी समाधान के लिए सरकार स्तर पर ठोस पहल की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


उन्होंने स्पष्ट किया कि दुग्ध उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाना, तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना तथा सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाना आयोग की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि, सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद, अमृत लाल श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।


दुग्ध संघ की ओर से पी. एंड आई. सुभाष बाबू, प्रभारी उत्पादन उमेश राणा, इंजीनियर/स्टोर प्रभारी खलील अहमद, राजू दुम्का, लैब प्रभारी रमेश कुमार, इंजीनियर दिनेश कुलोरा, डॉ. रमेश मेहता, एम.आई.एस. प्रभारी कमलेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119