अम्मा के विश्वास पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस, आठ घंटे में चोरी का बक्सा बरामद – थाना क्षेत्र सोमेश्वर का निकाला चोर
हल्द्वानी। बुजुर्ग महिला के भरोसे को कायम रखते हुए नैनीताल पुलिस ने दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए जमीन की रजिस्ट्री, जेवरात और नगदी से भरा चोरी का बक्सा बरामद कर लिया।
मामला 15 जनवरी 2026 का है। बद्रीपुरा, हल्द्वानी निवासी दया नेगी पत्नी स्व. जगत सिंह नेगी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि दोपहर के समय एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर किराये पर रहने की बात करने आया। आरोपी ने अपना नाम दीपक बिष्ट निवासी दन्या, अल्मोड़ा बताया और 8 हजार रुपये प्रतिमाह किराया तय किया। इसी बहाने उसने महिला को घर के पीछे का गेट खोलने के लिए भेज दिया।
मौका पाकर आरोपी ने घर के दो मंजिला कमरे से लोहे का बक्सा चोरी कर लिया, जिसमें एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, सोने की बाली, करीब 10 हजार रुपये नकद, साड़ियां और जमीन की रजिस्ट्री रखी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 15/26 धारा 305/331(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान कर बरेली रोड मेडिकल कॉलेज गेट के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वीरेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी खाड़ी सुनार, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल, बिछुए, चांदी के सिक्के, सोने की बाली, मंगलसूत्र, जमीन की रजिस्ट्री और लोहे का बक्सा बरामद किया है। नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित बुजुर्ग महिला ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल