वर्षा के दौरान आपात स्थिति हेतु तैयार रहें विभाग : जिलाधिकारी
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि संयुक्त सचिव/डयूटी ऑफिसर, राज्य आपातकालीन परिचालन, केन्द्र उत्तराखण्ड देहरादून ने अवगत कराया है कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनॉंक 02 जुलाई, से दिनॉंक 04 जुलाई, 2024 को जनपद अल्मोड़ा के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ ही कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों को मौसम के दृष्टिगत संवेदनशील एवं तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त के दृष्टिगत जनपद में अपने अधीन समस्त इकाइयों को तत्परता बरतने एवं सजग रहने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति का सामना करने हेतु समस्त आवश्यक उपाय किये जाने, कार्मिकों को सतर्कता का उच्च स्तर बनाए रखने, खोज बचाव एवं अन्य संबंधित कार्यों के लिए उत्तरदायी समस्त कार्मिकों को तैयार रहने, वृक्ष गिरने से अवरूद्ध हुए मार्गों, क्षति के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष न0 05962-237874, 237875 एवं मोबाईल नम्बर 7900433294 पर तत्काल अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर -जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप