UK-बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया
–कपकोट में एसओजी की कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त पल्सर बाइक सीज; एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की
बागेश्वर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी की टीम ने कपकोट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.116 किलोग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ मौजूद एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया है। चरस तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर मंगलवार को एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कपकोट थाना क्षेत्र के गासी रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाइक संख्या UK02A-8565 को रोककर तलाशी ली। बाइक सवार नीरज सिंह कोश्यारी (22), निवासी फरसाली वल्ली, कपकोट के कब्जे से 2.116 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने नियमानुसार तलाशी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी नीरज सिंह कोश्यारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ मौजूद विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। मामले में कपकोट थाने में प्राथमिकी संख्या 68/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए उसके आगे और पीछे के संपर्कों की जांच कर रही है।
पहले भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक के खिलाफ पूर्व में भी कपकोट थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115, 118(1) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने किशोर को न्यायालय में पेश कर उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की।
एसओजी टीम को मिलेगा पुरस्कार
कार्रवाई से प्रसन्न होकर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने एसओजी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी उपनिरीक्षक जीवन सामंत, कांस्टेबल कुलदीप वर्मा, संतोष सिंह, रमेश सिंह, भुवन बोरा और चालक विजय कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
UK-दिनेशपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार
दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस