हल्द्वानी: गौलापार में तेज रफ्तार कार का कहर, युवक गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार खान रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार को तेज गति से आ रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के समय रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे दो लोग भी अनियंत्रित कार की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान


काठगोदाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को वाहन सहित पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119