एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने सर्जरी कर लौटाई दुर्घटना में घायल महिला के चेहरे की मुस्कान

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। भिकियासैंण निवासी गंभीर रूप से घायल महिला हंसी सती के चेहरे पर एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने सफल सर्जरी के बाद दोबारा मुस्कान लौटा दी है। बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हंसी को 30 दिसंबर को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया था, जहां चिकित्सकों के सामने न केवल उसका जीवन बचाने, बल्कि आंखों की रोशनी सुरक्षित रखने की भी बड़ी चुनौती थी।


दरअसल, दुर्घटना के दौरान हंसी की हाथ की चूड़ियों के कांच के टुकड़े उसकी आंखों में घुस गए थे, जिससे वह आंखें तक नहीं खोल पा रही थी। इसके अलावा उसके सिर, कंधे, पीठ और कूल्हे में भी गंभीर चोटें आई थीं।
एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों ने टीम वर्क के साथ दो चरणों में इलाज किया। पहले चरण में ट्रामा सर्जन डॉ. रुबी कटारिया की टीम ने ट्रामा सर्जरी कर मरीज की हालत स्थिर की। इसके बाद दूसरे चरण में ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने आंख के भीतर फंसे कांच के टुकड़ों को निकालने के लिए जटिल सर्जरी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


यह सर्जरी दंत चिकित्सा विभाग के सर्जन डॉ. प्रेम कुमार राठौर और उनकी टीम द्वारा की गई। विभागाध्यक्ष प्रो. आशी चुग के मार्गदर्शन में की गई इस सर्जरी टीम में डॉ. आकांक्षा व्यास, डॉ. नाजिश खान, डॉ. रोहित लाल, डॉ. अर्पणा महाजन और डॉ. सिमरन शाह शामिल रहे।
सफल ट्रामा और नेत्र संबंधी सर्जरी के बाद हंसी सती अब पूरी तरह स्वस्थ है। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार पूरा होने के बाद उसे बीते सोमवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


गौरतलब है कि 30 दिसंबर को अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र में एक बस गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें सात यात्री घायल हुए थे। इनमें 38 वर्षीय हंसी सती पत्नी राकेश चंद्र, निवासी सिंगोली (अल्मोड़ा) की हालत सबसे अधिक गंभीर थी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119