ग्राम प्रहरी हत्याकांड की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी
देहरादून। चकराता तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम मशक में ग्राम प्रहरी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले की जांच अब रेगुलर पुलिस द्वारा की जाएगी। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कोतवाल चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि मंगलवार से रेगुलर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन एवं संबंधित लोगों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि 10 जनवरी की शाम मशक निवासी ग्राम प्रहरी मदी पुत्र केसरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मृतक के पुत्र परशुराम ने तहरीर देकर ग्राम हरटाड़ निवासी नोताराम पुत्र भादू पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया था।
परशुराम ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए रेगुलर पुलिस से जांच कराए जाने की मांग की थी। जिस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस