बस को ओवरटेक करते वक्त बेकाबू हुई बाइक -बस से भीषण टक्कर में युवक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं के रावत नगर निवासी 35 वर्षीय पुष्कर सिंह कार्की पुत्र दीवान सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर की ओर से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह कालाढूंगी के कमोला क्षेत्र में गुरुणी नाले के पास पहुंचे, उन्होंने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बस के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय


जांच अधिकारी एसआई तनवीर आलम के अनुसार मृतक पुष्कर सिंह कार्की रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्य करता था और गुरुवार सुबह अपने घर लौट रहा था। वह परिवार का इकलौता सहारा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119