पहाड़ छोड़ो मत… उसे कमाई का जरिया बनाओ! -अब होमस्टे खोलने पर सरकार देगी 15 लाख तक की मदद
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) योजना के तहत बड़ा मौका दिया है। अब जनपद अल्मोड़ा में होमस्टे निर्माण करने वालों को सरकार की ओर से 15 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।
पर्यटन विभाग के मुताबिक योजना के तहत लाभार्थियों को परियोजना लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 15 लाख रुपये तक राजसहायता दी जाएगी। इसके अलावा 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक ब्याज पर भी पांच वर्षों तक राजसहायता प्रदान की जाएगी।
उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक उत्तराखंड के स्थायी निवासी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के पोर्टल msy.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र की दो प्रतियां जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय, नियर होली-डे-होम, अल्मोड़ा में जमा करनी होंगी। आवेदन कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
पर्यटन विभाग का मानना है कि यह योजना पहाड़ों में युवाओं के लिए रोजगार का मजबूत जरिया बन सकती है। खाली पड़े पारंपरिक घर अब कमाई का साधन बनेंगे और स्थानीय लोगों को पर्यटन से सीधा फायदा मिलेगा।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय दूरभाष नंबर 05962-230180 पर संपर्क किया जा सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण