“दूध-पेट्रोल ने निकाला जनता का दम, मोदी सरकार जवाब दो” -हल्द्वानी में महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
हल्द्वानी। इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महानगर हल्द्वानी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों, दूध और अन्य खाद्य वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुखानी पेट्रोल पंप पर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने “मोदी जी महंगाई कम करो” और “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट एवं महानगर अध्यक्ष मधुर सागुड़ी ने किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
महिला कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आवश्यक वस्तुओं के दामों में राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महानगर अध्यक्ष मधुर सागुड़ी, भागीरथी बिष्ट, रेनू तोमर, सबिता गुरुरानी, गीता बहुगुणा, गीता बिष्ट, प्रियंका सिंह, मुन्नी जोशी, नीता कनक जीना, काशवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग